छत्तीसगढ़

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा : राज्यपाल ने मांझीगुडा आत्मानंद स्कूल को सौंपे 10 कंप्यूटर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में आधुनिक शिक्षा की पहुंच मजबूत करने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर जिले के दरभा विकासखंड में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (मांझीगुडा चिंगपाल) के लिए 10 कंप्यूटर प्रदान किए हैं। इस तकनीकी सहयोग के लिए राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से पूर्व में ही मंजूरी दे दी थी।

राजभवन (लोक भवन) में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने औपचारिक रूप से ये कंप्यूटर विद्यालय प्रबंधन को सौंपे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के बच्चों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ना है। कंप्यूटर मिलने से स्कूल के विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) का व्यावहारिक ज्ञान मिल सकेगा, जिससे उनके कौशल और भविष्य की संभावनाओं को नया विस्तार मिलेगा।

इस गरिमामयी अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उप सचिव सुश्री निधि साहू और स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा के प्राचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button