छत्तीसगढ़

हरित भविष्य की ओर कदम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘वृक्ष मित्र वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर लोरमी में ‘वन महोत्सव’ का किया आगाज

रायपुर। पर्यावरण सुरक्षा को हर नागरिक की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड स्थित बैगाकापा गांव से ‘एक पेड़ मां के नाम’ (चरण 3.0) अभियान की शानदार शुरुआत हुई। इस राज्यव्यापी वन महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कल्पवृक्ष का पौधा रोपकर किया।

प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए उप मुख्यमंत्री ने ‘वृक्ष मित्र वाहन’ को रवाना किया। यह विशेष वाहन गाँव-गाँव और शहरों में भ्रमण कर लोगों को मुनगा, नींबू, अमरूद (बिही) और जामुन जैसे उपयोगी फलदार पौधे बांटेगा, जिससे आम नागरिक आसानी से पौधारोपण से जुड़ सकेंगे।

पर्यावरण संतुलन के लिए ‘पेड़ और पानी’ दोनों जरूरी

समारोह को संबोधित करते हुए श्री अरुण साव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इनसे निपटने के लिए केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि बारिश के पानी का संचयन (रेनवॉटर हार्वेस्टिंग) करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यदि हम आज जल और जंगल को बचाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

समारोह की प्रमुख झलकियां

सामूहिक संकल्प: जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने एक साथ पौधे लगाकर प्रकृति की रक्षा का वचन लिया।

प्रतिभाओं का सम्मान: इस हरित उत्सव के दौरान क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।

गरिमामामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, डीएफओ श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित वन विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button