टॉप न्यूज़

रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, मैकेनिक बनकर करता था काम, पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बार फिर बांग्लादेशी युवक को पकड़ा है। युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, शेख रेहान वर्ष 2000 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। वह लंबे समय से राजधानी में रह रहा था और टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में किराये के मकान में रहता था।

पुलिस के अनुसार, शेख रेहान के पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में इन दस्तावेजों को फर्जी तरीके से बनवाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब दस्तावेजों की वैधता और उन्हें तैयार कराने से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

भारतीय पासपोर्ट से कई बार बांग्लादेश जाने का खुलासा

पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शेख रेहान ने कथित तौर पर भारतीय पासपोर्ट के जरिए 4 से 5 बार बांग्लादेश की यात्रा की। पुलिस अब इन यात्राओं से जुड़े रिकॉर्ड और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी जुटा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि शेख रेहान मूल रूप से बांग्लादेश के पार्वतीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। रायपुर में वह मोटर मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था।

एटीएस और पुलिस की टीमें कर रही पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और पुलिस की टीमें शेख रेहान से पूछताछ कर रही हैं। उसके रायपुर आने, यहां रहने, भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल करने और बांग्लादेश आने-जाने से जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि भारतीय दस्तावेज कथित तौर पर किस माध्यम से बनवाए गए और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, बीएसएफ के जरिए डिपोर्ट की तैयारी

पुलिस के मुताबिक, जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेख रेहान को डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। इसके बाद उसे बीएसएफ के माध्यम से बांग्लादेश डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

फिलहाल पुलिस और एटीएस की पूछताछ जारी है। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button