पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : रायपुर की तारणी के घर सोलर पैनल से घटेगा बिजली का खर्च

रायपुर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बचत और पर्यावरण संरक्षण का जरिया बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के कई नागरिक इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ उठाकर छतों पर सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के ग्राम दशरमा की निवासी तारणी घृतलहरे ने भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है।
तारणी घृतलहरे के मुताबिक, पहले उनके घर का बिजली बिल काफी ज्यादा आता था। इससे परेशान होकर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी ली और सरकारी सब्सिडी का फायदा उठाते हुए सौर ऊर्जा को अपनाया।
सोलर पैनल इंस्टॉल होने के बाद तारणी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें भारी-भरकम बिजली बिल से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। यह पहल आर्थिक बचत कराने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी मददगार है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी इस योजना से जुड़कर अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का आग्रह किया है।
















