
एशियन गेम्स 2026 : ट्रैप मिक्स्ड टीम शूटिंग में भारत की स्वर्णिम सफलता, नीरू और कयनान चेनाई ने रचा इतिहास
रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग के मैदान पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में देश के दिग्गज निशानेबाज नीरू और कयनान चेनाई की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को इस स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को अपनी ओर से विशेष बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
वित्त मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नीरू और कयनान ने बेहतरीन कॉर्डिनेशन, सटीक निशानेबाजी और अटूट एकाग्रता का परिचय देते हुए पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। महाकुंभ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराना और गोल्ड मेडल जीतना देश के शूटिंग इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
श्री चौधरी ने आगे कहा कि यह सफलता इन दोनों एथलीटों के वर्षों के कड़े अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति उनके समर्पण का सुखद परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी ये दोनों खिलाड़ी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाते रहेंगे और भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।















