कुनकुरी के टोला गांव को मिली नई सौगात : मुख्यमंत्री साय की पहल पर बना रंगमंच और लगी हाई मास्ट लाइट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुंजारा के आश्रित ग्राम श्री टोला के दिन बहुर गए हैं। मुख्यमंत्री की विधायक निधि से यहां तीन लाख रुपये की लागत से एक नए रंगमंच (स्टेज) का निर्माण किया गया है, साथ ही दुर्गा पूजा परिसर में हाई मास्ट लाइट भी स्थापित की गई है।
ग्रामीणों की काफी समय से यह मांग थी कि गांव में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी मंच और रात के समय रोशनी की उचित व्यवस्था हो। इन दोनों सुविधाओं के मिलने से अब गांव के लोगों को दुर्गा पूजा, धार्मिक उत्सवों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सहूलियत होगी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस विकास कार्य से गांव में सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नया बढ़ावा मिलेगा। अपनी इस पुरानी मांग के पूरा होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति दिल से आभार प्रकट किया है।
















