छत्तीसगढ़
राज्यपाल डेका ने बाल कल्याण परिषद को ई रिक्शा प्रदत्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मानसिक रूप से दिव्यांग और विशेष विद्यालय के विद्यार्थियों के दैनिक आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक नई पहल की है। उन्होंने लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा भेंट किया।
राज्यपाल ने वाहन की चाबी सौंपने के पश्चात हरी झंडी दिखाकर इस ई-रिक्शा को रवाना किया। इस अवसर पर बाल कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
















