छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के सदस्यों की मुलाकात, छत्तीसगढ़ी नस्ल ‘कोसली’ के संरक्षण पर जोर

रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोक भवन में मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य में पशुपालन गतिविधियों और गोवंश के संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया गया।

चर्चा के दौरान सदस्यों ने रेखांकित किया कि देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के अपने स्वदेशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण और नस्ल सुधार के लिए विशेष कदम उठाए जाने की जरूरत है। राज्यपाल श्री डेका ने इस पहल को बेहद प्रासंगिक बताते हुए ‘कोसली’ गाय के संरक्षण और संवर्धन के वास्ते ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय नस्लों की हिफाजत न केवल हमारी जैव विविधता को बचाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक पशुपालन को भी मजबूत करती है।

इस उच्चस्तरीय बैठक में विश्वविद्यालय के कार्य परिषद से श्री सुबोध राठी, डॉ. किरण बघेल, डॉ. भूभारती साहू और डॉ. रिपू सुदन राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button