मध्यप्रदेश

विकसित भारत का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की युवाओं की हौसला अफजाई

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश एक नए युग में प्रवेश कर चुका है और मध्यप्रदेश भी प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर टी.टी. नगर स्टेडियम में एक भव्य मानव रंगोली तैयार की गई, जिसमें भारत के नक्शे के साथ-साथ अयोध्या के श्रीराम मंदिर और विकसित भारत के संकल्प को दर्शाया गया। मुख्यमंत्री ने इस मानव रंगोली में शामिल बच्चों के बीच बैठकर उनसे संवाद किया और आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़े। स्टेडियम “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा और युवाओं ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की, जहां मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, स्थानीय सांसद श्री आलोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button