छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से मिले राज्य सूचना आयोग के पदाधिकारी, दीपावली की दी शुभकामनाएं

रायपुर। राजभवन में 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन के साथ राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश अग्रवाल, श्री आलोक चंद्रवंशी और श्री शिरीष मिश्रा उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान आयोग के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को दीपावली पर्व की बधाई दी, जिस पर राज्यपाल ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस औपचारिक चर्चा के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने आयोग में लंबित और नए दर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की तथा आम जनता की सुविधा के लिए सभी मामलों का शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button