एशियन पैरा गेम्स : भारतीय पुरुष एथलीटों के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एशियन पैरा गेम्स-2026’ में भारतीय पुरुष खिलाड़ियों द्वारा जमाए गए पदकों के रंग (स्वर्ण, रजत और कांस्य) पर गहरी खुशी व्यक्त करते हुए पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
विभिन्न स्पर्धाओं में पदक विजेताओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा डिस्कस थ्रो: शानदार प्रदर्शन करते हुए देवेंद्र कुमार ने 49.71 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, राकेश ने 49.35 मीटर थ्रो करके रजत पदक हासिल किया और प्रदीप कुमार ने 51.15 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर तिरंगा लहराया।
तैराकी (200 मीटर इंडिविजुअल मेडल SM-7): निरंजन मुकुंदन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस स्वर्णिम सफलता को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि एथलीटों का यह अथक परिश्रम और समर्पण भारत को अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर एक नई पहचान दे रहा है।
















