मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रांज मेडल जीतने पर दी बधाई

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत का नाम रोशन करने पर पैरा एथलीट होकाटो होटोझे सेमा को हार्दिक बधाई दी है। श्री सेमा ने पुरुषों की शॉटपुट एफ56/एफ57 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।।
















