छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ voter list verification : अनुपस्थित रहे 19 लाख से अधिक वोटरों की फिर होगी पड़ताल, BLO करेंगे घर-घर जाकर सर्वे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करने की प्रक्रिया ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत छूटे हुए लगभग 19.13 लाख वोटरों का सत्यापन करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एक बार फिर मैदानी स्तर पर उतरेंगे और घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

यह कदम उन मतदाताओं के लिए उठाया जा रहा है जो पिछले सर्वे के दौरान अपने दिए गए पते पर नहीं मिले थे या जिनके अन्यत्र शिफ्ट होने की संभावना जताई गई थी। बीएलओ मौके पर जाकर यह जांचेंगे कि संबंधित नागरिक दर्ज पते पर रह रहा है या नहीं, साथ ही उनके दस्तावेजों और विवरण की भी पुष्टि की जाएगी।

पुरानी और नई सूचियों का होगा क्रास-वेरिफिकेशन

सत्यापन के इस नए चरण में अधिकारी एसआईआर से पूर्व की मतदाता सूची और उसके बाद तैयार की गई सूची का आपस में मिलान करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य अनुपस्थित या स्थानांतरित श्रेणी में डाले गए नागरिकों की वास्तविक स्थिति का सही आकलन करना है।

एसआईआर में हटे थे करीब 25 लाख नाम

गौरतलब है कि प्रदेश में चलाए गए पिछले पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची से लगभग 24.99 लाख अपात्र नाम हटाए गए थे। इनमें 6 लाख से अधिक ऐसे नाम शामिल थे जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि बाकी नाम अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टि वाले पाए गए थे।

पात्र नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रखना प्राथमिकता

निर्वाचन आयोग से जुड़ी इस कवायद का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वैध और पात्र मतदाता का नाम सूची से गलती से न कटे। साथ ही, दोबारा सत्यापन के जरिए सूची में मौजूद फर्जी, दोहरे या अयोग्य नामों को बाहर कर एक पारदर्शी voter list तैयार की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button