बिज़नेस

इंडिगो का बड़ा फैसला : आज से लागू हुआ नया फ्यूल सरचार्ज, जानें हवाई सफर पर कितना बढ़ेगा बोझ

नई दिल्ली (एजेंसी)। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अधिक जेब ढीली करनी होगी। विमान ईंधन (एटीएफ) के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार की उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। नया नियम 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि (00:01 बजे) से प्रभावी हो गया है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, घरेलू रूटों पर दूरी के अनुसार फ्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से 350 रुपये तक का इजाफा किया गया है। वहीं, विदेशी उड़ानों पर यात्रियों को दूरी के हिसाब से 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

घरेलू उड़ानों के लिए नया फ्यूल सरचार्ज दरें

डोमेस्टिक रूट्स पर हवाई यात्रा की दूरी के हिसाब से प्रति यात्री फ्यूल सरचार्ज की दरें निम्नलिखित हैं:

500 किमी तक: ₹375

501 से 1000 किमी: ₹600

1001 से 1500 किमी: ₹900

1501 से 2000 किमी: ₹1,150

2000 किमी से अधिक: ₹1,300

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज का ब्योरा

इंटरनेशनल रूट्स पर यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए तय किए गए फ्यूल सरचार्ज की सूची:

सार्क (SAARC) देश: 500 किमी तक ₹1,000 | 501 किमी से अधिक ₹3,000

दक्षिण-पूर्व एशिया: ₹5,500

खाड़ी देश एवं मध्य पूर्व (Gulf & Middle East): ₹5,500

उत्तरी एवं पूर्वी एशिया: ₹5,500

अफ्रीका: ₹6,000

यूरोप: ₹10,000

फ्यूल सरचार्ज में हुई इस बढ़ोतरी के कारण आगामी त्योहारी सीजन में हवाई सफर करने वाले यात्रियों का बजट प्रभावित होना तय माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button