देश-विदेश

इंटरनेट की पहुंच के बावजूद ईमेल से दूर 40% ग्रामीण युवा, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन बुनियादी डिजिटल दक्षता के मामले में अभी भी बड़ी कमी देखने को मिल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश ग्रामीण घरों और युवाओं तक इंटरनेट व मोबाइल पहुंच चुके हैं, फिर भी 15 से 29 आयु वर्ग के 40 प्रतिशत ग्रामीण युवा ईमेल का उपयोग नहीं कर पाते हैं।

सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि 93 प्रतिशत ग्रामीण युवाओं के पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है और 83 प्रतिशत युवा डिजिटल दस्तावेजों में बदलाव करने में सक्षम हैं, लेकिन ईमेल चलाने की क्षमता केवल 60 प्रतिशत युवाओं में ही पाई गई है। इसके अलावा, देश के लगभग 94 प्रतिशत गांवों में मोबाइल नेटवर्क मौजूद है और 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के 76 प्रतिशत वयस्कों के पास स्मार्टफोन है, लेकिन वे इसका पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

ऑनलाइन खरीदारी और UPI का बढ़ता चलन

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों में से 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने गैर-खाद्य उत्पादों की खरीदारी की है। इससे संकेत मिलता है कि ग्रामीण इलाकों में ई-कॉमर्स का विस्तार हो रहा है, हालांकि यह अभी रोजमर्रा की सभी जरूरतों तक नहीं फैला है। वहीं, ऑनलाइन बैंकिंग में सक्षम लोगों में से लगभग 87 प्रतिशत लोग लेनदेन के लिए यूपीआई (UPI) का सहारा ले रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button