छत्तीसगढ़

डिजिटलीकरण से आसान हुई शासकीय सेवाएं : ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों के लिए वरदान

रायुपर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की ‘सेवा सेतु’ योजना प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, सुगम और जनता के करीब लाने में बेहद कारगर साबित हो रही है। इस डिजिटल पहल के जरिए ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।

सूरजपुर जिले की भैयाथान तहसील के करोंदामूड़ा गांव के निवासी नवानंद का अनुभव इस योजना की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने अपनी बेटी संजना के जाति प्रमाण पत्र के लिए ‘सेवा सेतु’ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। महज कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें दस्तावेज मिल गया, जिससे उनकी बेटी के दाखिले और छात्रवृत्ति से जुड़ी कागजी प्रक्रियाएं बिना किसी रुकावट के समय पर पूरी हो सकीं।

पहले के समय में जाति प्रमाण पत्र या अन्य सरकारी कागजात बनवाने के लिए तहसील और अन्य दफ्तरों में बार-बार जाना पड़ता था। ‘सेवा सेतु’ की शुरुआत से अब यह पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी हो गई है। राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य हर पात्र नागरिक तक समयबद्ध और परेशानी-मुक्त शासकीय सेवाएं पहुंचाना है, जिसमें यह योजना एक मजबूत माध्यम बन रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button