राजभवन समारोह में डॉ. अखिल जैन ने साझा किए मनोहर गौशाला के सेवा कार्य

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित विशेष समारोह में खैरागढ़ की प्रसिद्ध ‘मनोहर गौशाला’ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से औपचारिक मुलाकात की।
इस दौरान डॉ. जैन ने मनोहर गौशाला द्वारा संचालित गौ-संरक्षण, जीवदया और समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा दिया। उन्होंने विशेष रूप से गौ-आधारित प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को इससे जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।
डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गौशाला केवल गौ-संवर्धन तक सीमित न रहकर पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक कृषि के विस्तार के लिए निरंतर काम कर रही है। राजभवन से मिले इस सम्मान और आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसरों पर मिलने वाला यह स्नेह सामाजिक सहयोग से गौ-सेवा और जीवदया के संकल्पों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
















