मनोरंजन
सोनू सूद को ED का समन, बेटिंग ऐप मामले में इस दिन दिल्ली हेडक्वार्टर में होगी पेशी

न्युज डेस्क (एजेंसी)। अभिनय की दुनिया से बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद को प्रवर्तन निदेशालय ने एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े एक मामले की जांच के संबंध में है।
ईडी के अधिकारियों ने सोनू सूद को इस मामले की पूछताछ के लिए 24 सितंबर को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय इस अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मामले में तेजी से छानबीन कर रहा है। इस मामले में सोनू सूद के अलावा और भी कई बड़े खिलाड़ी और अभिनेताओं के नाम सामने आए हैं।
















