मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री अनन्या राज का 27 वर्ष की आयु में निधन, नींद में ली अंतिम सांस

मुंबई (एजेंसी)। मनोरंजन जगत से बेहद दुखद समाचार सामने आया है। उभरती हुई बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा की अभिनेत्री अनन्या राज का महज 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के आधिकारिक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। दी गई जानकारी के अनुसार, अनन्या का निधन 15 जुलाई की सुबह सोते समय ही हो गया था।

करियर और प्रमुख फिल्में

22 अक्टूबर 1998 को मुंबई में जन्मी अनन्या ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में आई बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा की लोकप्रिय फिल्म ‘थग्गेदे ले’ और बहुभाषी प्रोजेक्ट ‘मद्रासी गैंग’ में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा। फिल्मों के अलावा, वह टी-सीरीज, जी म्यूजिक और टाइम्स म्यूजिक के कई प्रसिद्ध म्यूजिक वीडियोज में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी थीं।

बीमारी से लड़ रही थीं जंग

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अनन्या बीते एक साल से अधिक समय से गंभीर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही थीं। इस मुश्किल दौर में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मजबूती से इन परिस्थितियों का सामना किया।

परिवार ने की निजता बनाए रखने की अपील

अचानक हुए इस हादसे से उनका परिवार और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने प्रशंसकों से अनन्या की आत्मशांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है, साथ ही इस शोक की घड़ी में परिवार की निजता और एकांत का सम्मान करने की गुजारिश की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button