छत्तीसगढ़

दशहरा पर्व पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की शुभकामनाएं : कहा ‘श्रीराम के आदर्श ही सत्य और जनसेवा के मार्गदर्शक’

रायपुर। विजयादशमी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य एवं देश के सभी नागरिकों को दशहरा पर्व की मनपूर्वक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता के जीवन में सुख-शांति, बेहतर स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।

अपने शुभकामना संदेश में वित्त मंत्री ने ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का स्मरण कराते हुए कहा कि दशहरा का यह महान पर्व हमें यह सीख देता है कि अंततः जीत हमेशा सत्य, न्याय और धर्म की ही होती है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का शाश्वत संदेशवाहक है।

उन्होंने आगे कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन हमें धर्म, सत्य, साहस और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके स्थापित आदर्श समाज में शांति, आपसी भाईचारे और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

श्री चौधरी ने प्रभु श्रीराम से कामना की कि यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर परिवार में नया उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए तथा राज्य विकास एवं समृद्धि के नए शिखर को छुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button