छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने दृष्टिबाधित छात्राओं को बांटीं स्मार्ट स्टिक

रायपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर स्थित लोकभवन में ‘नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड’ की ‘प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम’ संस्था की दृष्टिबाधित छात्राओं को स्मार्ट स्टिक भेंट की। इस आधुनिक उपकरण की मदद से छात्राएं अब कहीं भी अधिक सुरक्षित, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर होकर आवाजाही कर सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी और राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी मौजूद रहे।

छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को बराबरी का हक देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हम सभी का सामाजिक कर्तव्य है। आधुनिक तकनीक दृष्टिबाधित बच्चों की जिंदगी को आसान और सुरक्षित बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने सभी छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें लगन से पढ़ाई करने और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button