छत्तीसगढ़
रायगढ़ के स्वतंत्रता दिवस समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फहराया तिरंगा

रायगढ़। 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राज्य की जनता के नाम जारी संदेश पढ़कर सुनाया।
इस दौरान पूरा स्टेडियम देशभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया और हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर आजादी का जश्न मनाया गया। अंत में ओपी चौधरी ने सभी जिलावासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दीं।
















