छत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेन डेका को मिला कार्यशाला का निमंत्रण, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आज लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका से औपचारिक मुलाकात की।
इस भेंट के दौरान डॉ. साहू ने राज्यपाल को आगामी 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली एक विशेष प्रशिक्षण सह कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया। मानव तस्करी और घरेलू हिंसा की रोकथाम व जागरूकता पर केंद्रित इस कार्यक्रम में राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
















