छत्तीसगढ़

निगम की बड़ी कार्रवाई : डुंडा और जानकी नगर में 16 हजार वर्गफीट से अधिक अवैध कब्जा व निर्माण हटाया

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने अवैध कब्जों और बिना अनुमति किए गए निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जोन क्रमांक 10 क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निवेश विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 53 और 54 में कार्रवाई करते हुए करीब 16 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जे और निर्माण को हटाया।

नगर निगम के अनुसार वार्ड क्रमांक 54 स्थित जानकी नगर में लगभग 6 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को अभियान चलाकर हटाया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार रायपुर और जोन क्रमांक 10 के जोन आयुक्त के मार्गदर्शन में संबंधित पटवारी तथा नगर निगम के अभियंताओं की उपस्थिति में की गई।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 53 के डुंडा क्षेत्र में दर्री तालाब के पास लगभग 10 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जे को नगर निगम की नगर निवेश विभाग की टीम ने अभियान चलाकर ध्वस्त किया। अधिकारियों के अनुसार उक्त कब्जा बिना अनुमति किया गया था, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में शासकीय भूमि, जलाशयों और सार्वजनिक क्षेत्रों पर अवैध कब्जों तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान नगर निगम जोन 10 के अधिकारियों, अभियंताओं और राजस्व अमले की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button