देश-विदेश
मद्रास हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री विजय को बड़ा झटका, पेरम्बूर चुनाव मामले में याचिका खारिज

डेस्क (एजेंसी)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ दल टीवीके (TVK) के प्रमुख विजय को मद्रास हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। न्यायालय ने मुख्यमंत्री की उस अर्जी को अस्वीकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने पेरम्बूर विधानसभा सीट से अपनी जीत को दी गई कानूनी चुनौती को समाप्त करने का आग्रह किया था। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब उनके निर्वाचन के खिलाफ दायर मुख्य याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।
















