देश-विदेश

अमेरिका से व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, साल के अंत तक यूरोपीय संघ से भी डील संभव : पीयूष गोयल

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अब निष्कर्ष के बेहद करीब पहुंच गया है। ‘इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026’ के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर इस वर्ष के अंत तक दस्तखत होने की संभावना है, और इसके अगले साल मार्च या अप्रैल से प्रभावी होने की उम्मीद है।

जल्द आ सकती है बड़ी घोषणा

अमेरिका के साथ संभावित समझौते को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि बातचीत अब समाप्ति के करीब है। उनके मुताबिक, इस समझौते को अंतिम रूप देने में जो अड़चनें और तकनीकी रास्ते की दिक्कतें आ रही थीं, वे अब स्पष्ट और सुलझती नजर आ रही हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि समझौते को लेकर जल्द ही कोई आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले गोयल ने कहा था कि द्विपक्षीय वार्ता अंतिम दौर में है और कुछ बिंदुओं पर स्पष्टता आना बाकी है, लेकिन ताजा बयान से यह प्रतीत होता है कि दोनों पक्ष समझौते के काफी नजदीक पहुंच गए हैं।

टैरिफ प्रस्ताव और संभावित राहत

मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका ने भारत सहित कई देशों पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित रूपरेखा के तहत यदि भारत और अमेरिका के बीच समझौता परवान चढ़ता है, तो भारत पर टैरिफ की दर 17 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, समझौता न होने की स्थिति में अगले साल की शुरुआत से 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होने की बात कही गई है।

गोयल के हालिया बयान से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि टैरिफ के मुद्दे पर भी चर्चा आगे बढ़ी है और समझौते की स्थिति में भारत को अन्य प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ का लाभ मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button