मध्यप्रदेश

उज्जैन में रचा नया इतिहास : शिप्रा तट और महाकाल लोक में 33 लाख से अधिक दीप जले, मध्य प्रदेश में बना अनोखा कीर्तिमान

भोपाल (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज किया गया। इस मौके पर पूरे राज्य के 845 प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर कुल 3.55 करोड़ दीये प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे समूचा प्रदेश जगमगा उठा।

उज्जैन में बना विश्व रिकॉर्ड

आयोजन का मुख्य आकर्षण उज्जैन रहा, जहाँ शाम 7 बजे सायरन की आवाज गूँजते ही रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, भूखी माता घाट और महाकाल महालोक में एक साथ दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी की मौजूदगी में 25,000 से अधिक स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं ने मिलकर 33.27 लाख दीये प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया।

शिप्रा आरती और प्रदेश भर में उल्लास

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शिप्रा आरती में हिस्सा लेकर राज्य की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। शिप्रा नदी के घाट लाखों दीपों की रोशनी से नहा उठे। राज्य के सभी प्रमुख जिलों—जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और सागर सहित अन्य क्षेत्रों के चुनिंदा आईकॉनिक स्थानों पर भी बड़े पैमाने पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button