छत्तीसगढ़

बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत पर सियासत, भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल, अजय चंद्राकर ने किया पलटवार

रायपुर। बीते दिनों सड़क हादसे में महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई थी. वहीं अब इस मामले में सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और इंतजामों पर सवाल उठाए हैं. वहीं बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल उठाए हैं. वहीं भूपेश बघेल के आरोपों पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए उन पर तंज कसा.

अजय चंद्राकर ने किया पलटवार

भूपेश बघेल के आरोपों पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि “हवा भी चल रही है, पानी भी गिर रहा है और धूप भी है, इसकी भी भूपेश बघेल जांच की मांग कर सकते हैं” उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की जांच की मांग अब यहीं तक सीमित रह गई है.

अजय चंद्राकर ने झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर भी भूपेश बघेल पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि झारखंड के मुद्दे पर भूपेश बघेल क्यों नहीं बोल रहे हैं और छात्र आंदोलन को लेकर उनका क्या अभिमत है. झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल झारखंड नहीं जा रहे हैं, शायद उन्हें डर है कि वहां उनका जूता चोरी हो जाएगा। उन्होंने कहा, “हम गारंटी देते हैं कि यदि झारखंड जाएंगे और उनका जूता चोरी हो जाएगा तो हम नए जूते का इंतजाम करेंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button