छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान’ : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमर वाटिका में शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के अमर वाटिका परिसर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अमर जवान स्मारक पर दीप जलाकर शहीदों को भावभिनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बस्तर क्षेत्र को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले देश के शूरवीरों के त्याग को नमन किया और उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति, अमन और सुरक्षा की बहाली के लिए सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह ऐतिहासिक त्याग हमेशा याद रखा जाएगा। अमर जवान स्मारक पर जलाया गया यह दीप केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उन अमर सपूतों के प्रति पूरे प्रदेश के सम्मान और आभार का प्रतीक है।

अमर वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को एक गहरा भावनात्मक संदेश दिया। यह आयोजन बस्तर में शांति स्थापना के लिए जान गंवाने वाले वीरों की शहादत को नमन करने और उनके साहस की गाथा को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के संकल्प का साक्षी बना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button