मनोरंजन
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एंजियोप्लास्टी के बाद किया पहला ट्वीट

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 81 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी वो अपने आपको एक्टिव रखने का हर प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आज उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। बताया जा रहा है कि उन्हें तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। इस खबर के बीच ही अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट भी सामने आया है।
उन्होंने दोपहर में एक्स पर पोस्ट एक पोस्ट किया जिसमें लिखा है, ‘हमेशा ग्रेटिट्यूडय’। उनका ये ट्वीट हाल में ही आया है इसलिए माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है। वो पहले भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आभार व्यक्त करते रहे हैं। वैसे भी सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं और अपनी बातें बड़ी बेबाकी से रखते हैं।