छत्तीसगढ़

राहुल गांधी पहुंचे रायगढ़, महात्मा गांधी को माल्यार्पित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का किया शुभारंभ

रायगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार दोपहर 12.45 बजे रायगढ़ के गांधी प्रतिमा चौक पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर जुटे थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दौरान लोग कांग्रेस नेता से मुखातिब होने बेहद उत्साहित नजर आए। बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता झंडा लेकर भारत जोड़ो नया यात्रा के आगे आगे चल रहे थे।

महात्मा गांधी प्रतिमा चौक पर भारत जोड़ो नया यात्रा की शुरुआत होने के बाद यात्रा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पहुंची। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं नेताओं ने राहुल गांधी का शानदार स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि बीते 8 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ उड़ीसा से चलकर छत्तीसगढ़ में प्रवेश किए थे। उस दौरान रेंगालपाली में सभा का आयोजन किया गया था। दो दिन के विश्राम के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ रायगढ़ शहर के गांधी प्रतिमा चौक से किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button