छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

शराब घोटाले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, अरविन्द सिंह के साथ अनवर ढेबर भी गिरफ्तार

रायपुर। शराब घोटाले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर शाम जमानत पर छूटे अरविंद सिंह को ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाले में अरविंद सिंह पहले से ही जेल में बंद था।

एसीबी-ईओडब्लू की टीम ने अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को फिल्मी अंदाज में कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से गिरफ्तार किया। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार रात जेल से छूटा अरविंद सिंह अनवर ढेबर के साथ भागने की फिराक में था।

अरविंद सिंह को गिरफ्तार करने के बाद 7 दिन की रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया गया है। ACB/EOW द्वारा दर्ज शराब घोटाले में अरविंद सिंह के साथ अनवर ढेबर का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है। कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद ACB/EOW पूछताछ करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button