छत्तीसगढ़

बीच सड़क पर केक काटकर मना रहे जन्मदिन, यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 10 लोग गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर जन्मदिन और अन्य मौके पर केक काटने का चलन सा हो गया है। अब तो इन मामले में नेताओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। ऐसे में मामले में यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 8 अन्य लोग भी पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए। बता दें ये सभी लोग आधी रात में बीच सड़क पर जन्मदिन का केक काटकर आतिशबाजी कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तस्दीक कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके का है।एसएसपी लाल उम्मेद सिंह आधी रात शहर के दौरे पर निकले थे। इसी दौरान सुंदर नगर इलाके में यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्खू अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडे सहित कई और लोग भी थे। केक काटकर बीच सड़क पर आतिशबाजी कर रहे थे। एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर डीडी नगर थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं और आम रास्ता रोकने की धाराओं में FIR दर्ज किया गया।

जानिए पूरा मामला 

यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष के जन्मदिन का वीडियो भी सामने आया है। वीडिया में यूथ कांग्रेस के नेताओं के द्वारा बीच सड़क में गाड़ियों को रोकर केक काटा गया। बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्खू का जन्मदिन था। 16 फरवरी रविवार की देर रात भक्खू के जन्मदिन पर उपाध्यक्ष वैभव पांडे समेत कई युवक पहुंचे थे। डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके में आधी रात को केक काटा गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता भी मौजूद थे। युवकों ने केक काटने के बाद जमकर आतिशबाजी भी की। आतिशबाजी और पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद डीडी नगर थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत और आम रास्ता रोकने की धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया। साथ ही रायपुर पुलिस ने जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप् उर्फ भक्खू व उपाध्यक्ष वैभव पांडे समेत 10 लोगोें को गिरफ्तार किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button