मनोरंजन
‘किंग’ का खुमार : थिएटर्स में लगे शाहरुख के बड़े-बड़े कटआउट्स, फैंस में गजब का उत्साह

मुंबई (एजेंसी)। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज़ होने से पहले ही बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों और प्रशंसकों के बीच एक अनूठा उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने में स्थित सिनेमाघरों और थिएटर्स के बाहर शाहरुख खान के बड़े-बड़े पोस्टर व विशालकाय कटआउट्स लगाए गए हैं।
इन कटआउट्स को देखने के लिए थिएटर्स के बाहर उनके चाहने वालों की भारी भीड़ जुट रही है, जो अपने पसंदीदा सुपरस्टार के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं। जिस भव्य तरीके से ‘किंग’ का प्रमोशन हो रहा है और थिएटर्स के आसपास जैसा माहौल बना हुआ है, वह साफ दर्शाता है कि शाहरुख खान का स्टारडम आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहा है।
















