रायपुर में सोलर पैनल लगाते समय करंट की चपेट में आने से दो सगे/युवकों की मौत, इलाके में हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को सोलर पैनल इंस्टॉल करने के दौरान करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के रहने वाले दो युवक—आशीष और प्रमोद चंद्राकर—प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में सोलर पैनल या उसका कोई उपकरण आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।
















