छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त जारी : पेंड्रा की कांति चंद्राकर के चेहरे पर खिली मुस्कान

पेंड्रा। रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले पेंड्रा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी श्रीमती कांति चंद्राकर के बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि पहुंची है। इस आर्थिक सहायता से त्योहार की तैयारियों में उन्हें बड़ी राहत मिली है। कांति का कहना है कि यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तरफ से प्रदेश की बहनों को मिला सम्मान और संबल का उपहार है।

कांति चंद्राकर एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पति पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं। परिवार के दैनिक खर्चों को पूरा करने में योजना की यह नियमित राशि उनके लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। इस बार मिली किश्त से वह अपने भाई के लिए रक्षासूत्र और त्योहार सामग्री खरीदेंगी। इससे पहले भी इस योजना से मिली सहायता राशि की बचत करके उन्होंने अपने लिए नई साड़ी और चांदी की पायल खरीदी थी।

श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रही निरंतर सहायता से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे परिवार के वित्तीय सहयोग में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। रक्षाबंधन से पहले मिली इस सौगात पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि ‘विष्णु भैया’ का यह उपहार इस पर्व को उनके लिए और अधिक खास बनाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button