देश-विदेश

सिक्किम में भूस्खलन की चपेट में आने से 4 की मौत

सिक्किम (एजेंसी)। सिक्किम के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित अपर रिम्बी में एक बड़ा भूस्खलन हुआ है। यह घटना गुरुवार रात को यांगथांग विधानसभा क्षेत्र में हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए।

पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पुलिस, स्थानीय निवासियों और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इस बचाव अभियान के दौरान एक और शव मिला, जिससे मरने वालों की संख्या चार हो गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button