छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय की पहल : रमन निर्मलकर को मिला श्रवण यंत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी श्री रमन निर्मलकर को एक श्रवण यंत्र प्रदान किया।

जनदर्शन में पहुंचे श्री निर्मलकर ने मुख्यमंत्री को अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उनकी सुनने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई है। अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह नया श्रवण यंत्र खरीद नहीं पा रहे थे।

श्री निर्मलकर की समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने बिना देर किए उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया।

मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए, श्री निर्मलकर ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे दोबारा सुनने की शक्ति मिली है। मुख्यमंत्री जी ने मेरी समस्या को तुरंत समझा और मेरी सहायता की, जिसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूँ।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं पर तुरंत ध्यान देना और सहायता उपलब्ध कराना, जन-कल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button