छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। देशभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्र के पहले गृह मंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं वर्षगांठ पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान राज्यपाल ने देश के एकीकरण और आधुनिक एवं अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक एवं अतुलनीय योगदान को गहराई से याद किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे समेत लोकभवन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button