छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं, 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ढेरों बधाइयां दी हैं। उन्होंने इस खास मौके पर राज्य के गठन को याद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के दूरदर्शी विजन और मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से ही छत्तीसगढ़ का अलग राज्य बनने का सपना पूरा हुआ था, जिससे प्रदेश के विकास के नए रास्ते खुले।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इस बार का स्थापना दिवस बेहद खास है, क्योंकि राज्य अब नक्सलवाद (लाल आतंक) से पूरी तरह मुक्त होकर शांति और विकास के नए दौर में कदम रख चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को इस बड़ी सफलता का श्रेय दिया।
















