मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराजा छत्रसाल और सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खजुराहो में बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल बुंदेला और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की नवस्थापित प्रतिमाओं का अनावरण किया। यह समारोह खजुराहो कन्वेंशन सेंटर के समीप आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना
छतरपुर प्रवास के दूसरे दिन, मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व धरोहर स्थल खजुराहो के प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मतंगेश्वर महादेव के दर्शन कर मध्यप्रदेश के नागरिकों के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
















