छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर, वहाँ भर्ती ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनसे मिलकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान चिकित्सकों से भी श्री शुक्ल के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की एक अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सृजनशीलता, संवेदना और सरल भाषा में गहन अनुभूतियों को व्यक्त करने की क्षमता देश और प्रदेश दोनों के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button