मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह का जाना हाल-चाल

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र पहुँचे। यहाँ उन्होंने चंदेरी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के परिजनों से भी चर्चा की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने उपचार कर रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों से राव राजकुमार सिंह के स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल में केवल पूर्व विधायक ही नहीं, बल्कि वहाँ उपचाराधीन अन्य मरीजों से भी भेंट की। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
















