मध्यप्रदेश

देशप्रेम और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान हमेशा राह दिखाएगा : सीएम डॉ. यादव

इंदौर में मुख्यमंत्री ने झाँसी की रानी के शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल (एजेंसी)।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इंदौर के ऐतिहासिक किला मैदान पहुँचकर वहाँ स्थापित वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाकर नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का असाधारण साहस, वीरता और देश के प्रति अगाध प्रेम पूरे राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणा का एक जीवंत स्रोत रहेगा। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में देश की रक्षा और स्वाभिमान की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जो हर नागरिक के दिल में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार देश के महान सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को संरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश है कि महापुरुषों के आदर्शों और उनके गौरवशाली इतिहास से आने वाली पीढ़ियों को रूबरू कराया जाए। उन्होंने इंदौर के किला मैदान का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र हमारे देश के महान नायकों की यादों और ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार, कलेक्टर शिवम वर्मा और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button