टॉप न्यूज़

बैंकॉक के नाइटक्लब में भीषण अग्निकांड : 27 लोगों ने गंवाई जान, जांच जारी

बैंकॉक (एजेंसी)। थाईलैंड की राजधानी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ सोमवार तड़के एक पब में अचानक भयानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव दल को देर रात इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित इस पब के प्रवेश द्वार से आग की ऊंची लपटें और आसमान में काले धुएं का गुबार उठता साफ देखा जा सकता है। घटना के वक्त लोग अपनी जान बचाने के लिए पब से बाहर की तरफ भागते नजर आए।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जांच के आदेश

हादसे की गंभीरता को देखते हुए थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीरकुल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए 27 मौतों की पुष्टि की और बताया कि कई घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आग लगने के असल कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

पब का ढांचा पूरी तरह तबा

फायर फाइटर्स के मुताबिक, आधे घंटे की कार्रवाई के बाद आग को बुझा दिया गया था, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में पब के भीतर रखी मेज-कुर्सियां और पूरा इंटीरियर जलकर खाक नजर आ रहा है। फिलहाल प्रशासन हताहतों की पहचान करने और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुटा है।

थाईलैंड में पब हादसों का पुराना इतिहास

मनोरंजन स्थलों पर सुरक्षा में चूक और आग लगने का थाईलैंड में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश ऐसे हादसों का गवाह रहा है:

साल 2022: पूर्वी थाईलैंड के एक म्यूजिक पब में लगी आग ने 14 लोगों की जान ले ली थी।

साल 2009 (1 जनवरी): बैंकॉक के मशहूर ‘सैंटिका नाइटक्लब’ में नए साल के जश्न के दौरान इनडोर आतिशबाजी (fireworks) की वजह से भयानक आग लगी थी, जिसमें 66 लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग झुलस गए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button