छत्तीसगढ़
मंत्री रामविचार नेताम के निवास पर विराजे गजानन, प्रदेशवासियों को दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं

रायपुर। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने अपने अटल नगर (नवा रायपुर) स्थित शासकीय आवास में पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की।
प्रतिमा स्थापना के पश्चात मंत्री नेताम ने बप्पा की महाआरती और पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि तथा प्रगति की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि और सद्बुद्धि के दाता हैं। उनका आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और सफलता लेकर आए।
इस पावन पर्व पर मंत्री ने राज्य की जनता को बधाई देते हुए प्रार्थना की कि भगवान गणेश सभी के जीवन से दुखों और विघ्नों को हरकर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें।
















