छत्तीसगढ़
लोकभवन में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, राज्यपाल रमेन डेका ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकभवन में विश्वकर्मा पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की पूरे विधि-विधान से उपासना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने देश एवं राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए सभी नागरिकों को पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस धार्मिक आयोजन में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, कानूनी सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे सहित लोकभवन के तमाम अधिकारी और कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
















