छत्तीसगढ़

पाटन के स्कूली बच्चों ने कला के जरिए उकेरी विकसित भारत की झलक, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने थपथपाई पीठ

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकालों के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पाटन के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और रंगोली स्पर्धा का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली और चित्रकारी का निरीक्षण किया और उनका हौसला बढ़ाया।

विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से देश के विकास, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षा तथा आधुनिक तकनीक जैसे अहम विषयों को जीवंत रूप दिया।

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और रंगों से समृद्ध व सशक्त भारत का चित्र उकेरा है। इन कृतियों में बच्चों के सपने और राष्ट्र के प्रति उनकी सोच साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। इसलिए शुरुआती दिनों से ही बच्चों में नवाचार, आत्मनिर्भरता और देशप्रेमी सोच का बीजारोपण होना चाहिए।

मंत्री यादव ने आगे कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और तकनीकी गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। हार-जीत से ज्यादा जरूरी प्रतिस्पर्धा में भाग लेना और दूसरों से सीखना है, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की भी सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button