छत्तीसगढ़

भाजपा ने यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए उतारे 8 उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्रियों हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का पत्ता कटा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने आठ प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए और जमीनी कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतारकर सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों साधने की कोशिश की है।

इस सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को जगह मिली है। खास बात यह है कि इस बार केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को टिकट नहीं दिया गया है। इसके अलावा, सूची में दो ब्राह्मण चेहरों को शामिल कर पार्टी ने चुनावी संतुलन साधने का स्पष्ट संदेश दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button