शारदीय नवरात्रि : डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी दर्शन के लिए नया ट्रैफिक व रूट प्लान जारी, जानें पार्किंग और पदयात्रियों की व्यवस्था

रायपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ स्थित सुप्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान शहर में यातायात सुगम रखने और जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसके साथ ही वाहनों के लिए 10 अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं।
भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित एवं वैकल्पिक मार्ग
मेले की अवधि में डोंगरगढ़ शहर के भीतर भारी एवं मध्यम कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। वाहनों के आवागमन के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं:
दुर्ग, बालोद व धमतरी की ओर से आने वाले वाहन: गुंडरदेही, अर्जुन्दा, सुरगी और हल्दी होते हुए राजनांदगांव बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे।
बालोद क्षेत्र के वाहन: मोहारा बायपास से होकर गुजरेंगे।
खैरागढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहन: गठुला मार्ग से डायवर्ट किए गए हैं।
रायपुर से खैरागढ़ जाने वाले वाहन: रसमड़ा, गनियारी तथा नगपुरा मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
NH-53 पर दबाव बढ़ने की स्थिति में: खुटेरी, भर्रेगांव, मोखला, सुरगी और हल्दी मार्ग वैकल्पिक रास्ते के तौर पर उपलब्ध रहेंगे।
चिचोला से लालबहादुर नगर मार्ग: इस रास्ते से डोंगरगढ़ की ओर भारी वाहनों का जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।
पदयात्रियों (पैदल श्रद्धालुओं) के लिए विशेष सुरक्षित गलियारा
राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (अंजोरा से रामदरबार): नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली सड़क के दाहिने हिस्से को केवल पदयात्रियों के लिए सुरक्षित घोषित किया गया है। इस हिस्से में वन-वे व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
शहर का अंदरूनी पैदल मार्ग: रामदरबार से शुरू होकर अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, टांकापारा, वेसलियन स्कूल, पुराना विश्राम गृह मार्ग, बलदेव बाग, बीएनसी मिल, संगम चौक, मोतीपुर रेलवे अंडरब्रिज, नवागांव, लिटिया, सुकुल दैहान, मुसरा, बेलगांव और अछोली होते हुए श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंच सकेंगे।
आने का मार्ग,तय की गई पार्किंग जगह,वापसी का मार्ग
राजनांदगांव की ओर से,”क्षीरपानी एवं गुरुद्वारा पार्किंग (तुमड़ीबोड़, मुरमुंदा, बधियाटोला होते हुए)”,मुरमुंदा व उरईडबरी मार्ग
नागपुर की ओर से,पुराना नेहरू कॉलेज मैदान व गौशाला पार्किंग,-
खैरागढ़ की ओर से,हाई स्कूल मैदान व नेहरू कॉलेज के पास,-
बोरतलाव की ओर से,कार: नेहरू कॉलेज/गौशालादोपहिया वाहन: नगर पालिका पार्किंग,-
मूलभूत सुविधाएं व प्रशासनिक निगरानी
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पदयात्रा मार्गों तथा सेवा पंडालों पर 24 घंटे पेयजल, रोशनी, बिजली और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन और निगरानी का जिम्मा कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम को सौंपा गया है।
















